तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चे

--Advertisement--

हमीरपुर 11 फरवरी – हिमखबर डेस्क

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थी बाल आश्रम सुजानपुर के 15 बच्चों को इसी योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया जा रहा है। बाल आश्रम के ये बच्चे मंगलवार को अमृतसर, वाघा बॉर्डर और इसके आस-पास के पर्यटक स्थलों के भ्रमण पर रवाना हुए।

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने मंगलवार सुबह उपायुक्त कार्यालय परिसर में इन बच्चों को उपहार प्रदान किए और इनकी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने बताया कि ये बच्चे वाघा बॉर्डर, स्वर्ण मंदिर, दुर्गयाणा मंदिर, कपूरथला की साइंस सिटी और कई अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करने के बाद 13 फरवरी शाम को सुजानपुर लौटेंगे।

उन्होंने बताया कि बाल आश्रम सुजानपुर और जिला के अन्य बेसहारा बच्चों एवं 27 वर्ष तक की आयु के युवाओं को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है।

बच्चों की अमृतसर रवानगी के समय महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य और कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...

हिमाचल की डॉ. अर्चना ठाकुर को ONGC में बड़ी जिम्मेदारी, बनीं CSR चेयरपर्सन

हिमाचल प्रदेश की डॉ. अर्चना ठाकुर को ONGC ने...

हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली का डबल तोहफा! DA 50% हुआ, ग्रुप-D कर्मियों को नवंबर में मिलेंगे ₹10,000

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पात्र कर्मचारियों और अधिकारियों का...