मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने वृद्ध पिता के तोड़े दांत, कलयुगी बेटे पर केस दर्ज

--Advertisement--

मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने वृद्ध पिता के तोड़े दांत, कलयुगी बेटे पर केस दर्ज

ऊना – अमित शर्मा

गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक बेटे ने अपने वृद्ध पिता के साथ मारपीट की और उनके दांत तोड़ दिए। इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में 66 वर्षीय पीड़ित ने बताया कि बीती रात उनके बेटे ने बिना किसी कारण उनके साथ मारपीट की। इस मारपीट में उनके दांत टूट गए। वृद्ध का आरोप है कि उनका बेटा पहले भी कई बार उनसे अकारण मारपीट कर चुका है, और अब उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।

इस घटना ने परिवारिक संबंधों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं और क्षेत्र में इसे लेकर गहरा आक्रोश है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जरूरी कार्रवाई कर रही है।

एसपी ऊना राकेश सिंह के बोल

एसपी ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़ित का अस्पताल में मेडिकल करवाया है और आरोपी बेटे के खिलाफ कानून के अनुसार बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...