मैसर्ज़ कोरोना रेमेडिज में 23 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 29 जनवरी को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मैसर्ज़ कोरोना रेमेडिज प्राइवेट लिमिटिड सोलन में हेल्पर के 20 तथा एग्जीक्यूटिव के 03 पदों पर भर्ती के लिए ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 29 जनवरी, 2025 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन ने दी।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, बी.फार्मा. व आयु वर्ग 20 से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं।

सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के लिए प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार 29 जनवरी, 2025 को अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों अथवा दस्तावेजों सहित ज़िला रोज़गार अधिकारी कार्यालय सोलन में प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-227242 तथा मोबाईल नंबर 78768-26291 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...