बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मुख्य चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शहर के तीन मुख्य चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सरस्वती विद्या मंदिर, रोड़ा सेक्टर के पास लगाए गए नाके के दौरान की गई। पुलिस ने कार (HP24 A3690) से इन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  रोड़ा सेक्टर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। तलाशी के लिए जब कार को रोका गया, तो आरोपी पुलिस को देखकर घबरा गए। तलाशी लेने पर कार से चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी, लेकिन यह आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे थे।

आरोपियों की पहचान 39 वर्षीय नितिन कुमार उर्फ टांडी पुत्र पुत्र अशोक कुमार निवासी वार्ड नंबर 9 डियारा सेक्टर हाउस नंबर 156, अंशुल पंवर (40) पुत्र अमरजीत पंवर, हाउस नंबर दस वार्ड नंबर एक रोड़ा सेक्टर तथा 28 वर्षीय आकाश पुत्र राजेंद्र कुमार हाउस नंबर एक वार्ड नंबर तीन के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी मदन धीमान के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर अन्य तस्करों की गिरफ्तारी की संभावना है। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया है और मामला सदर थाने में दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...