कोटला टंनल में खड़े ट्रेक्टर से टकराईं बाइक, युवक की मौत

--Advertisement--

कोटला टंनल में खड़े ट्रेक्टर से टकराईं बाइक, युवक की मौत

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट 

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटला के पास कैहरना गांव में निर्मित सुरंग के अंदर से गुजरते हुए मोटरसाइकिल के खड़े ट्रेक्टर के पीछे टकरा जाने से युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रितिक (22) पुत्र शैतान सिंह निवासी सोलधा के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार बुधवार देर शाम को रितिक अपनी मोटरसाइकिल से घर सोलधा को जा रहा था कि कैहरना में निर्मित फोरलेन की सुरंग से गुजरते हुए आगे खड़े ट्रैक्टर से पीछे जाकर टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को शाहपुर अस्पताल लाया गया, जहां से मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तथा पुलिस ने शाहपुर अस्पताल में पहुंचकर केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल 

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि मोटरसाइकिल के ट्रेक्टर के पीछे टकरा जाने से एक युवक रितिक निवासी सोलधा की मौत हो गई है। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...