बोलेरो पिकअप हादसे में दो महिलाओं की मौत, दो घायल शिमला रैफर

--Advertisement--

रिकांगपिओ, 15 जनवरी – व्यूरो रिपोर्ट

जनपद में बुधवार सुबह स्पिलो-कानम संपर्क सड़क पर एक बोलेरो पिकअप (HP 27B 1105) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन संपर्क सड़क से फिसलकर NH-5 पर जा गिरा। हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों में एक महिला की पहचान स्पिलो निवासी नरगु जंगमो (60), पत्नी सुखदेव, और दूसरी मृतका बसंती देवी बुदेश्वर उराव (50), निवासी झारखंड, के रूप में हुई है। घायलों में पवन कुमार और पूर्ण छेरिंग, दोनों स्पिलो किन्नौर निवासी हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ रैफर किया गया।

हादसा उस समय हुआ जब वाहन स्पिलो से कानम की ओर जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्पिलो के स्थानीय ग्रामीण और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

तहसीलदार पूह, नानक चंद नेगी ने बताया कि प्रशासन की ओर से राहत राशि के तहत मृतकों के परिवारों को 25-25 हजार रुपये और घायलों को 5-5 हजार रुपये दिए गए हैं।

इस दुर्घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। पुलिस जांच में सड़कों की स्थिति और वाहन की तकनीकी खामियों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...