HRTC चालक आत्महत्या मामला, चालक परिचालक संघ ने DM मंडी की जांच पर उठाए सवाल

--Advertisement--

शिमला, 15 जनवरी – नितिश पठानियां

हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी धर्मपुर डिपो चालक संजय कुमार की आत्महत्या मामले में DM मंडी की जांच पर HRTC चालक परिचालक संघ ने संदेश जाहिर किया है।

उन्होंने कहा है कि DM मंडी और RM धर्मपुर हमेशा से ही चालक परिचालक के खिलाफ रहे हैं। ऐसे में DM मंडी से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। चालक परिचालक संघ ने किसी सेवानिवृत्त जज या किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाने की मांग की है और ऐसा न होने पर RM धर्मपुर और DM मंडी के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है।

शिमला में HRTC चालक परिचालक संघ के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि जांच के आदेश होने के बाद धर्मपुर डिपो पूरा खुला रहा और सुबह ही RM के फेवर में जांच रिपोर्ट दे दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चालक संजय कुमार ने लिखित में छुट्टी के लिए एप्लीकेशन दी थी जिसमें लिखा गया है कि परिवार में घरेलू हिंसा के चलते वह काम पर नहीं आ सकते हैं और उन्हें छुट्टी दी जाए। जबकि इस तरह की चिट्ठी चालक संजय कुमार लिख ही नहीं सकते।

यह एप्लीकेशन किसी और ने लिखी है और जांच को ग़लत दिशा में ले जाया जा रहा है। HRTC प्रबंधन मामले की जांच पूर्व न्यायाधीश या किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवाए तभी सभी तथ्य सामने आएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...