मोहनलाल बडौली-सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ कसौली में दुष्कर्म का मामला दर्ज

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

प्रदेश के सोलन जिला के कसौली थाना में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।

महिला के आरोपों के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सिंगर के खिलाफ यह मामला बड़ा राजनीतिक और कानूनी मुद्दा बन गया है।

पीड़ित महिला, जो हरियाणा की निवासी है, ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ साल पहले उसे सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दोनों ने उसे दुराचार का शिकार बनाया।

महिला के अनुसार, इस दौरान दोनों ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई और उसे जान से मारने की धमकी दी।महिला ने अनुसार करीब दो महीने पहले दोनों ने उसे डराकर पंचकूला बुलाया और वहां झूठा केस में फसाने की कोशिश की, ताकि उसे फंसा सकें।

महिला ने यह शिकायत कसौली थाना में दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोप गंभीर हैं और मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है।

डीजीपी हिमाचल प्रदेश डॉ अतुल वर्मा के बोल 

डीजीपी हिमाचल प्रदेश डॉ अतुल वर्मा ने कहा कि पुलिस कार्यवाही अमल में ला रही है । उन्हों ने कहा कि मामला एक महीना पूर्व दर्ज हुआ है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...