HRTC के ड्राइवर ने जहर खाकर की आत्महत्या, RM पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

मंडी जिला के धर्मपुर बस डिपो में कार्यरत हिमाचल पथ परिवहन निगम के ड्राइवर संजय कुमार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। मरने से पहले संजय ने आरएम धर्मपुर विनोद कुमार पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि परिजनों ने इसका एक वीडियो रिकार्ड किया था जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार संजय कुमार कुल्लू जिला का रहने वाला था और वहीं पर ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।

HRTC ड्राइवर का वीडियो वायरल, अधिकारियों पर जड़े गंभीर आरोप…

संजय की मृत्यु से पहले बनाए गए वीडियो में संजय कह रहा है कि उसे आरएम धर्मपुर विनोद प्रताड़ित कर रहा था। चार महीनों से उसकी सेलरी रोक रखी थी और बार-बार सस्पेंड करने की धमकियां दे रहा था। ड्राइवर की मौत से पहले बनाए गए इस वीडियो से अब हिमाचल पथ परिवहन निगम में हड़कंप मच गया है।

आरएम धर्मपुर विनोद कुमार के बोल 

वहीं, जब मृतक ड्राइवर संजय के आरोपों को लेकर आरएम धर्मपुर विनोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारीज किया। उन्होंने कहा कि ड्राइवर को समय पर सैलरी दी जा रही थी और किसी भी तरह से प्रताड़ित नहीं किया जा रहा था।

एचआरटीसी डिविजन मैनेजर विनोद ठाकुर के बोल 

वहीं, यह मामला अब निगम प्रबंधन के उच्चाधिकारियों तक जा पहुंचा है और वहां से जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। एचआरटीसी के डिविजन मैनेजर विनोद ठाकुर ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है और इसकी जांच करवाई जाएगी। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगामी कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CUET UG परीक्षा 11 मई से, परीक्षा केंद्र में इन चीजों​ की रहेगी नो-एंट्री; चेक करें लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया ड्रेस कोड, धार्मिक...

चुनावी मैदान में परिवार आमने-सामने, दादी और पोती के बीच सीधी भिड़ंत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद...

सिरमौर का अनुराग बनेगा सेना में अफसर, 3 असफलताओं के बाद पास की NDA की परीक्षा

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से निकलकर...

हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग...