नगरोटा सूरियां: बासा के मोहित सिंह राणा HAS के सेकंड टॉपर

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां – निशा ठाकुर 

कांगड़ा जिला के नगरोटा सूरियां के साथ लगती पंचायत बासा के मोहित सिंह राणा एचएएस (HAS) में सेकंड टॉपर रहे हैं। मोहित सिंह राणा भारत सरकार में दिल्ली में एक अच्छे पद पर तैनात हैं। उनकी उपलब्धि से इलाके में खुशी का माहौल है। घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

मोहित सिंह राणा के पिता रिटायर सूबेदार सुंदर सिंह राणा अपने बेटे मोहित सिंह राणा की कामयाबी खुश हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही पढ़ने में बहुत ही होशियार था। मोहित सिंह राणा की पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई बासा में एक निजी स्कूल में हुई है।

इसके बाद उनका नवोदय पब्लिक स्कूल पपरोला बैजनाथ के लिए चयन हो गया। छठी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक नवोदय में पढ़ाई की। इसके बाद बीएससी और एमएससी फिजिक्स दिल्ली यूनिवर्सिटी से करने के बाद उन्होंने कमीशन पास किया और भारत सरकार में अच्छे पद पर दिल्ली में तैनाती मिली।

मोहित सिंह राणा की माता नीलम कुमारी ग्रहणी हैं। बड़े भाई बिजली विभाग में एसडीओ के पद पर कुल्लू में तैनात हैं और बहन रुचिका जिनकी शादी हो चुकी है। मोहित सिंह राणा कि अभी शादी नहीं हुई है। रिटायर सूबेदार सुंदर सिंह राणा ने बताया कि मोहित सिंह राणा का घर आने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा-2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया है। इसमें 20 अभ्यर्थी सफल घोषित किए हैं।

इसमें उमेश एचएएस टॉपर रहे हैं। वहीं, मोहित सिंह राणा दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर जितेंद्र चंदेल तीसरे नंबर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...