राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां की कॉमर्स सोसाइटी ने किया दान शिविर का आयोजन

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां, 31 दिसंबर 2024 – निशा ठाकुर

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां की कॉमर्स सोसाइटी ने वर्ष के अंत में एक अनूठी पहल करते हुए दान शिविर का आयोजन किया। इस कैंप में छात्रों और स्टाफ ने नगरोटा सूरियां बाजार में जरूरतमंदों के लिए गर्म कपड़े, जूते और अन्य आवश्यक वस्तुएं दान कीं।

कॉमर्स सोसाइटी के इस अभियान में महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने-अपने स्तर पर योगदान दिया। छात्रों ने अपने घरों एवं आस पड़ोस से वस्त्र और अन्य सामग्रियां एकत्रित कीं और उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम किया। यह पहल न केवल सामाजिक सेवा का उदाहरण बनी, बल्कि छात्रों में सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश दे गई।

 

महाविद्यालय प्राचार्य के बोल

महाविद्यालय प्राचार्य ने कॉमर्स सोसाइटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह कैंप विद्यार्थियों के सामाजिक विकास और उनके व्यक्तित्व निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कदम है। समाज सेवा के माध्यम से हमारे छात्र वास्तविक जीवन के मूल्यों को समझते हैं।”

यह शिविर समाज में एक सकारात्मक संदेश देकर वर्ष 2024 को अलविदा कहने का अद्भुत माध्यम बना। जरूरतमंदों ने भी इस पहल की सराहना की और महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। यह समस्त जानकारी महाविद्यालय के माध्यम से प्राप्त हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...