तीन माह से वजीफा ना मिलने से छात्रो में रोष

--Advertisement--

बैजनाथ – आशुतोष

अभी हाल ही में राजीव गांधी राजकीय सनात्कोतर महाविद्यालय एवम् चिकित्सालय पपरोला में प्रिशिक्षु स्नातक छात्रों का मासिक भत्ता न मिलने का मामला सामने आया है। पीजी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने पिछले तीन माह से उन्हें वजीफा (स्टाइपंड)न मिलने पर विभाग और सरकार के प्रति रोष प्रकट किया है।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि संस्थान के सनात्कोतर छात्रों को पिछले तीन माह से स्टाइपंड न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड रहा है। सनात्कोतर छात्रों को अपने अभिभावकों से जेब खर्च व पढ़ाई से संबधित खर्चा चलाने के लिए पैसे मांगने पर मजबूर होना पड़ रहा है। छात्रो ने यह भी बताया की पिछले वर्ष भी 4 माह तक मासिक भत्ता न मिलने के कारण उन्हे इसी तरह की परेशानियों से जूझना पड़ा था।

अत्तः छात्रो ने सरकार से अनुरोध किया है कि यथा शीघ्र उनका मासिक भत्ता जो की पिछले तीन माह से देय है उसे शीघ्र दिया जाए।उन्होंने विभागीय अधिकारियों और सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करके सकारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...