ट्रेड कंपनी के नाम करोड़ों की ठगी, जेएमएफसी झंडूता न्यायालय के निर्देश पर शाहतलाई थाना में मामला दर्ज

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

शाहतलाई थाना के अंतर्गत एक ट्रेड कंपनी के नाम कई लोग ठगी का शिकार हुए हैं। इस कंपनी में निवेश करने वाले निवेशक करोड़ों की ठगी का शिकार हुए हैं। ठगी का शिकार पीडि़त शिकायतकर्ता संजय कुमार निवासी सुन्हाणी तहसील झंडूता जिला बिलासपुर की शिकायत पर जेएमएफसी झंडूता न्यायालय ने धोखाधड़ी का मामला कंपनी के खिलाफ दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ पुलिस ने निर्देशानुसार मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता संजय कुमार सहित अन्य ने आरोप लगाया है कि घुमारवीं तहसील से संबधित एक व्यक्ति ने ट्रेड कंपनी के नाम पर आकर्षक योजनाएं दिखाई। शिकायतकर्ताओं को अपने जाल में फंसाया। बड़ी-बड़ी लग्जरी कारों के सपने दिखाए, जिसके चलते शिकायतकर्ताओं ने इस ट्रेड कंपनी में निवेश कर दिया। साथ ही कंपनी की ओर से यह भी आश्वासन दिया था कि निवेशकों का पैसा कंपनी में पूरी तरह से सुरक्षित है।

इस मामले में संलिप्त लोगों ने निवेशकों के पैसे निवेश करवा दिए और धोखाड़ी की। शिकायतकर्ता ने कहा है कि कुछ समय बाद कंपनी का नाम बदल दिया गया। यही नहीं, निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के ईरादे से कंपनी का बार-बार नाम चेंज किया गया। कंपनी की ओर से निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की गई है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि कंपनी द्वारा करोड़ों रुपए की राशि निवेशकों की हड़प ली गई है। इस बारे में डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने न्यायालय के निर्देशानुसार मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...