खनन कर रहे ट्रैक्टर के टायर पर पूर्व सैनिक ने चलाई गोली, गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर – व्यूरो रिपोर्ट

अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर के टायर पर पूर्व सैनिक ने गोली चलाकर उसे फाड़ दिया। चेतावनी के बाद भी ट्रैक्टर चालक क्षेत्र में अवैध खनन में जुटा था। खनन न रुकने से परेशान होकर पूर्व सैनिक ने यह कदम उठाया। वहीं, पुलिस ने गोली चलाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

जानकारी के अनुसार अटाहड़ा गांव निवासी पूर्व सैनिक कृष्ण सिंह ने अवैध खनन में जुटी ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने के प्रयास में गोली चलाकर उसके टायर को फोड़ दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर चालक को पहले भी अवैध खनन न करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी खनन न रुकने से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

जिले के नूरपुर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पूर्व सैनिक का यह सख्त कदम चर्चा का विषय बन गया है। जब एक ट्रैक्टर चालक छौंछ खड्ड में अवैध रूप से बजरी का खनन कर उसे ले जा रहा था। खनन के दौरान हुई हलचल की आवाज सुनकर कृष्ण सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक को खनन रोकने के लिए कहा।

इस बीच दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर गुस्से में आकर कृष्ण सिंह ने पहले हवाई फायर किया और फिर ट्रैक्टर के बड़े टायर पर गोली चला दी। इससे टायर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गंगथ पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान के बोल

उधर, गंगथ पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि आरोपी कृष्ण सिंह को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जिस ट्रैक्टर पर गोली चलाई गई, वह पहले भी अवैध खनन के मामलों में शामिल पाया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...