चंडीगढ़-शिमला NH पर पलटी निजी बस, कई यात्रियों को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

सोलन जिल में नेशनल हाईवे 5 पर एक निजी बस पलट गई, हादसे में घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में चंडीगढ़-शिमला एनएच 5 पर दिल्ली से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस पलट गई।हादसे में बस सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों को परवाणु और धर्मपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर मौके पर पुलिस हादसा के कारणों का पता लगा रही है।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सोलन के दतियार और जाबली के बीच एक लग्जरी बस सड़क के बीच पलट गई। गनीमत यह रही कि इसमें किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि बस में बैठी सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। यह हादसा आज सुबह तकरीबन 6:30 बजे हुआ है।

वहीं, जैसे ही बस गिरने का पता स्थानीय लोगों को चला, वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बस दुर्घटना होने की खबर पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

एसपी सोलन गौरव सिंह के बोल

एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को सूचना मिली की दतियार और जाबली के बीच चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगा रही है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...