चिंतपूर्णी में खाई में लुढ़की बस…चालक घायल, बाल-बाल बचे यात्री

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी मंदिर के समीप रविवार सुबह एक बस खाई में जा गिरी। हादसे में बस का चालक प्रदीप सिंह आंशिक रूप से घायल हुआ है। हालांकि हादसे से ठीक पहले यात्रियों के उतर जाने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के श्रद्धालु बस में सवार होकर रविवार सुबह सवेरे माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। बस के ड्राइवर प्रदीप सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को माता चिंतपूर्णी के मंदिर द्वार पर उतारा और बस को वापस ले जाकर सुरक्षित जगह पार्क करने चल पड़ा।

इसी बीच बस को मोड़ते समय अचानक एक गाड़ी सामने आ जाने के चलते चालक नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते बस रिवर्स होकर सड़क के बिल्कुल साथ करीब 10 से 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में प्रदीप सिंह आंशिक रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामले की जांच शुरू करती है आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...