खडूर साहिब में तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से तस्कर घायल, कार-पिस्ताैल बरामद

--Advertisement--

खडूर साहिब में तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से तस्कर घायल, कार-पिस्ताैल बरामद

पंजाब – भूपेंद्र सिंह राजू 

थाना सिटी की पुलिस को सूचना मिली कि नशा तस्कर लवदीप सिंह उर्फ लव इलाके में घूम रहा है। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चलाई। एएसआई गुरदीप सिंह की पगड़ी को छूकर एक गोली निकल गई। जवाबी कार्रवाई में नशा तस्कर की टांग पर एक गोली लगी।

खडूर साहिब के मूहला सचखंड रोड पर नशा तस्कर लवदीप सिंह उर्फ लव को पकड़ने निकली पुलिस पार्टी पर आरोपी ने गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया।

एसपी अजयराज सिंह ने बताया कि थाना सिटी की पुलिस को सूचना मिली कि नशा तस्कर लवदीप सिंह उर्फ लव इलाके में घूम रहा है। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चलाई।

एएसआई गुरदीप सिंह की पगड़ी को छूकर एक गोली निकल गई। जवाबी कार्रवाई में नशा तस्कर की टांग पर एक गोली लगी। सूचना के बाद माैके पर पहुंचे एसएसपी अभिमन्यु राणा ने घटना स्थल का जायजा लिया।

बाद में आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में दाखिल करवा दिया गया है। आरोपी के कब्जे से एक आई 20 कार, एक पिस्टल और चार कारतूस मिले हैं। एसपी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ छह केस दर्ज हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसा, 46 घायल; चालक समेत 13 अस्पताल में भर्ती

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसे में 46 लोग...