शिमला के ED दफ्तर पर CBI की रेड, डिप्टी डायरेक्टर फरार और भाई गिरफ्तार

--Advertisement--

शिमला के ED दफ्तर पर CBI की रेड, डिप्टी डायरेक्टर फरार और भाई गिरफ्तार

शिमला – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पर सीबीआई की टीम ने रेड डाली है। सीबीआई की टीम को ईडी के एक डिप्टी डायरेक्टर की तलाश थी, जो कि ईडी दफ्तर में नहीं मिला तो सीबीआई ने शिमला में उसके आवास पर भी दबिश दी। यहां पर उसके भाई को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है और अपने साथ चंडीगढ़ ले गई।

जानकारी के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसे दो लोगों से ईडी के अधिकारी ने करोड़ों रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस दौरान दोनों ने सीबीआई को जानकारी दे दी और फिर सीबीआई टीम शिमला पहुंची थी।

यहां पर पुलिस ने डिप्टी डायरेक्टर के भाई विकास दीप को गिरफ्तार कर लिया और चंडीगढ़ में कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। सीबीआई की टीम डिप्टी डायरेक्टर को ट्रैप करना चाहती थी, लेकिन वह पहले ही फरार हो गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...