कबाड़ के गोदाम में आग; चार महिलाएं झुलसी, बच्ची लापता

--Advertisement--

पांवटा साहिब के बाएंकुआं में लपटों ने मचाया कोहराम, चार साल की मासूम की तलाश जारी।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

पांवटा साहिब के बाएंकुआं गुर्जर कालोनी में स्थित एक कबाड़ी के गोदाम में आग लगने से चार महिलाएं बुरी तरह से झुलस गई हैं, जबकि एक चार वर्षीय मासूम का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

इस अग्निकांड में झुलसने वाली महिलाएं ओमवती 50 वर्ष, सुमन 22 वर्ष, सुनीता 40 वर्ष और कमलेश 45 वर्ष जिनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इनमें से दो महिलाएं सहारनपुर, एक हरियाणा व एक पांवटा साहिब की है।

वहीं दूसरी और स्थानीय महिलाओं ने बताया कि इस घटना में घायल हुई सुमन की एक चार वर्षीय बच्ची उसके साथ गोदाम में ही खेल रही थी। आग लगने के बाद अब तक उस बच्ची का पता नहीं चल पाया है। बच्ची की मासूम मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

वरिष्ठ डाक्टर एवी राघव के बोल 

सिविल अस्पताल पांवटा में तैनात वरिष्ठ डाक्टर एवी राघव ने बताया कि कबाड़ी के गोदाम में आग लगने से चार महिलाएं झुलस गई हैं, जिसमें से एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, क्योंकि जिस स्थान पर कबाड़ स्टोर रखा गया है उसका शेड काफी विस्तृत एरिया में है।

स्टोर के अंदर से चार महिलाओं को निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया जहां से एक महिला को हायर सेंटर रैफर किया है। एक महिला के मुताबिक उसकी छोटी बच्ची भी हादसे के वक्त स्टोर के अंदर थी, जिसकी तलाश की जा रही है।

तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने घायलों को पांच-पांच हजार रुपए फौरी राहत प्रदान की है। डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...