पंचायत प्रधान ने बेच दिया 90 बोरी सरकारी सीमेंट, 400 रुपए प्रति बैग किया सौदा, जांच शुरू

--Advertisement--

पंचायत प्रधान ने बेच दिया 90 बोरी सरकारी सीमेंट, 400 रुपए प्रति बैग किया सौदा, जांच शुरू

हिमखबर डेस्क 

उपमंडल बड़सर की एक ग्राम पंचायत में नियमों को ताक पर रखकर सरकारी सीमेंट बेचने का मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी को 90 सीमेंट के बैग दिए गए तथा उससे 36 हजार रुपए लिए गए हैं।

पंचायत का एक व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी है। लाभार्थी के तौर पर उसे दो किस्त मिल चुकी है तथा अब वह लैंटल डालने की तैयारी कर रहे थे।

लाभार्थी के मुताबिक उसे पंचायत प्रधान ने 400 रुपए प्रति बैग के हिसाब से सीमेंट देने की बात कही, लेकिन उसे पता नहीं था कि यह सरकारी सीमेंट है।

पंचायत प्रधान के बोल 

पंचायत प्रधान का कहना है कि पंचायत के पास सीमेंट पड़ा था, जो कि इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था। पंचायत में प्रस्ताव डाला गया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को यह सीमेंट बेचकर पैसे सरकारी खाते में जमा करवा दिए जाएंगे।

तहसीलदार धर्मपाल नेगी के बोल 

एसडीएम बड़सर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे तहसीलदार धर्मपाल नेगी का कहना है कि सरकारी सीमेंट को किसी भी सूरत में बेचने का कोई नियम नहीं है। अगर ऐसा किया गया है, तो जांच कर नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...