हिमाचल प्रदेश की सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की प्रो-वीसी अनुपमा सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की प्रो-वीसी अनुपमा सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 6 माह तक पद बनी रहेंगी अनुपमा सिंह

मंडी – अजय सूर्या

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में प्रति कुलपति के पद पर कार्यरत प्रोफेसर अनुपमा सिंह को हाईकोर्ट से एक बार फिर राहत मिली है। अनुपमा सिंह मार्च 2025 तक अपने पद पर बनी रहेंगी। बता दें कि सत्ता परिवर्तन के बाद से ही सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं रहा है। यूनिवर्सिटी का दायरा कम करने के साथ ही यहां तैनात उप कुलपति और प्रति कुलपति को हटाने के आदेश जारी हो गए थे।

अप्रैल 2023 में जारी आदेशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने इन दोनों पदों पर तैनात अधिकारियों की छुट्टियों को रद्द करते हुए इन्हें वापिस शिमला बुला लिया था। बतौर प्रति कुलपति प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने जून 2023 में इस निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी जहां से हाईकोर्ट ने छुट्टियां रद्द करने के मामले पर स्टे लगा दिया था।

इसके बाद भी एचपीयू की तरफ से चार बार स्टे हटाने और छुट्टियां रद्द किए जाने को लेकर एप्लीकेशन दायर की। हर बार कोर्ट ने इस एप्लीकेशन को खारिज किया। बीती 12 दिसंबर को कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब इस तरह की कोई एप्लीकेशन स्वीकार नहीं की जाएगी और मामले की सुनवाई मार्च 2025 में ही होगी।

प्रोफेसर अनुपमा सिंह के बोल

प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने इसके लिए माननीय उच्च न्यायालय का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की खिलाफत में माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। हमारी नियुक्ति राज्यपाल के आदेशों के तहत 3 वर्षों के लिए हुई है। राज्यपाल के इस निर्णय को एचपीयू की ईसी के द्वारा खारिज करना उचित नहीं था और इसी के चलते माननीय न्यायालय ने भी आदेश जारी किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...