मार्च 2025 में पूरा कर लिया जायेगा पार्वती जल विद्युत् परियोजना का दूसरा चरण

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मन्त्री श्रीपाद नाइक ने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी को संसद में बताया की राष्ट्रीय जल विद्युत् निगम द्वारा विकसित की जा रही 800 मैगावाट क्षमता की पार्वती जल विद्युत् परियोजना के दूसरे चरण को मार्च 2025 में पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया की इस परियोजना में आंशिक रूप से विद्युत् उत्पादन सितम्बर 2018 से शुरू हो गया है और अब तक परियोजना से 1129 मिलियन यूनिट ऊर्जा का उत्पादन किया जा चूका है।

केन्द्रीय पर्यावरण एवं बन राज्य मन्त्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की हिमाचल सरकार द्वारा प्रदान की गई बार्षिक योजना के अन्तर्गत केन्द्र सरकार ने सिरमौर जिला में स्थानीय नागरिकों को हाथियों के उपद्रब से  बचाने के लिए प्रोजेक्ट टाइगर और एलीफैंट के अन्तर्गत बर्ष 2023 -24 के दौरान 19.61लाख रूपये की केंद्रीय सहायता प्रदान की ताकि मानव और पशुओं के बीच उपजे टकराब को कम किया जा सके।

उन्होंने बताया की आबासीय क्षेत्रों में हाथियों के प्रवेश को रोकने के लिए योजना में बी कीपिंग और एपिकलचर का प्राबधान किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे...

बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट की कोशिश, गोलियां भी चलाईं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही...

कुल्लू में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर और 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पंजाब पुलिस...