हिमाचल प्रदेश में सुक्ख सरकार का जश्न…बीच में टोका, भाषण खत्म करने को कहा तो भड़की प्रतिभा सिंह बोली- आप नहीं चाहते कि मैं ज्यादा बोलूं

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के लुहणू मैदान में कांग्रेस सरकार के दो साल के जश्न का समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भाषण के बीच में टोकने पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भड़क गई। प्रतिभा सिंह मंच से संबोधन कर रही थी और सरकार की तारीफ कर रहीं थी तो एक कांग्रेस नेता पीछे से आए और उन्होंने प्रतिभा सिंह को टोका और साथ ही भाषण खत्म करने के लिए कहा। इस पर प्रतिभा सिंह थोड़ा भड़क गई और कहा कि मैं अंत ही कर रही हूं और आप नहीं चाहते कि मैं ज्यादा बोलूं? प्रतिभा सिंह ने 10 मिनट के करीब ही भाषण दिया।

इससे पहले, प्रतिभा सिंह ने कहा कि इन दो सालों में सरकार ने जो काम किया है वो आपके सामने हैं और सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है। गरीब और अनाथ बच्चों को सहारा दिया है। सरकार को लाने में पार्टी कार्यकर्ताओं में बहुत काम किया है और जनता के आशीर्वाद प्रदेश में सरकार बनी है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि अब बीजेपी के लोग भ्रांतियां फैला रहे है और इस समारोह के विरोध में प्रदर्शन करना अशोभनीय है। उन्होंने आपदा के समय दिल्ली में बीजेपी के सभी सांसदों से अपील की कि हिमाचल की मदद के लिए पीएम से मुलाकात करते है, लेकिन कोई आगे नहीं आया और मैं अकेले पीएम मोदी सो मिली। हमारी सरकार दुख की घड़ी में जनता के साथ खड़ी रही है।

स्वर्गीय इंदिरा गांधी, यशवंत सिंह परमार और वीरभद्र सिंह के योगदान को हम कभी भूल नहीं पाएंगे। बीजेपी ने कोई काम ऐसा नहीं किया कि जिस पर हम कह सकें कि यह बीजेपी की देन है। इससे पहले, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और राजीव शुक्ला सहित अन्य नेताओं ने रैली में शामिल लोगों को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...