सुरेश कुमार ने किया नई उपतहसील जाहू का उदघाटन

--Advertisement--

कहा, भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर हो रहे हैं कार्य

हिमखबर डेस्क

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को जाहू में नई उपतहसील का विधिवत उदघाटन किया। इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि जाहू में उपतहसील की स्थापना से क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे और उन्हें अपने राजस्व संबंधी कार्यों में काफी सुविधा होगी।

उपतहसील की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से एक उपतहसील की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विधायक बनते ही उन्होंने इसकी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी जोकि अब पूरी हो रही है।

विधायक ने कहा कि तीन जिलों का संगम स्थल जाहू एक ऐतिहासिक कस्बा रहा है। आजादी से पहले से ही यह व्यापार का एक बड़ा केंद्र होता था और मंडी, कुल्लू, लाहौल तथा लेह-लद्दाख तक के व्यापारिक रूट का यह एक अहम पड़ाव था। लेकिन, पिछले कुछ दशकों के दौरान यह महत्वपूर्ण कस्बा किन्हीं कारणों से राजनीतिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से उपेक्षित रहा। सुरेश कुमार ने कहा कि यहां उपतहसील की स्थापना से केवल क्षेत्रवासियों को राजस्व संबंधी सुविधाएं ही नहीं मिलेंगी, बल्कि इससे जाहू के पुराने गौरव एवं महत्ता की पुनर्स्थापना भी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने बताया कि आम लोगों के राजस्व संबंधी कार्यों एवं सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बहुत ही सराहनीय पहल की है। मुख्यमंत्री ने जमीन के इंतकाल, निशानदेही और अन्य सभी राजस्व कार्यों के निपटारे के लिए समय अवधि निर्धारित की है।

राजस्व अदालतों के आयोजन से आम लोगों को बहुत सुविधा हुई है और उनके दशकों पुराने कार्यों के निपटारे हो रहे हैं। कई दस्तावेज अब ऑनलाइन ही बनाए जा रहे हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्री का प्रावधान भी किया जा रहा है। स्वामित्व योजना के तहत लोगों को संपत्ति कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं।

सुरेश कुमार ने बताया कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य हो रहे हैं। भोरंज अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित 12 डॉक्टर तैनात किए गए हैं। भरेड़ी के खेल छात्रावास में मार्च से कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। जाहू क्षेत्र में एक जनवरी से प्रतिदिन दो बार पेयजल की आपूर्ति शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल को आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए कई  अहम फैसले ले रहे हैं। खनन नीति और आबकारी नीति में संशोधन से प्रदेश के राजस्व में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। इस मौके पर विधायक ने उपतहसील भवन के लिए जमीन दान करने के लिए स्थानीय निवासी जोगिंद्र शर्मा को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा और स्थानीय उपप्रधान ने विधायक, अन्य अतिथियों तथा स्थानीय लोगों का स्वागत किया तथा जाहू उपतहसील के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों का विवरण प्रस्तुत किया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मेहर, डॉ. रमेश डोगरा, चमन लाल शर्मा, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, नायब तहसीलदार बलवंत पटियाल, स्थानीय पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...