अनुराग ठाकुर बोले- प्रदेश में इतिहास की सबसे भ्रष्ट व निकम्मी सरकार आई, पुरानी परियोजनाएं भी बंद कीं

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाने के फैसले के खिलाफ शनिवार को जिला भाजपा की ओर से जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इसमें हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्यसभा सदस्य सिकंदर कुमार विशेष रूप से माैजूद रहे।

उन्होंने वर्तमान सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जन-जन की जुबान पर एक ही बात कि प्रदेश के सात दशकों के इतिहास में पहली बार सबसे भ्रष्ट और निकम्मी सरकार आई है।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने जो परियोजनाएं शुरू कीं, उनको प्रदेश की मौजूदा सरकार ने पूरा तो क्या करना, रद्द कर दिया। 23 लाख महिलाओं को 1500 रुपये तो क्या था, जो भाजपा की सरकार 1150 रुपये 2.35 लाख बहनों को दिया जाता था, उसे भी बंद कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि किसानों को दो रुपये किलो गोबर और 100 रुपये किलो दूध खरीदेंगे, वो भी वादा अधूरा है। नई नौकरी तो दूर की बात, सरकारी नौकरी करने वालों को वेतन और पेंशन भी समय पर नहीं दी जा रही।

अनुराग ने कहा कि कोरोना के समय डॉक्टर लगे, उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। इंटरनशिप करने वालों को वेतन के लिए चार महीने का इंतजार करना पड़ रहा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कारण हिमाचल की फजीहत पूरे देश में हो रही। कहा कि बिजली में सेस लगा दिया, पानी पर सरचार्ज लगा दिया। राशन के दाम बढ़ा दिए। महाराष्ट्र और हरियाणा में राहुल गांधी के खटाखट मॉडल को खटारा घोषित किया गया, वहां कमल का फूल खिला।

अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के लिए तीन केंद्रीय विद्यालय मंजूर करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहले ही हरोली और कुटलैहड़ में केवी की मंजूरी मिली है। इस बीच दो और विद्यालयों के साथ ऊना जिला में चार केंद्रीय विद्यालय और एक नवोदय विद्यालय की सौगात दी गई है।

इस सरकार से हर वर्ग परेशान: सिकंदर कुमार

वहीं राज्यसभा सदस्य सिकंदर कुमार ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई, तो लोगों को बड़ी उम्मीद थी। कहा कि बीते दिनों वह दिल्ली में कांग्रेस के विधायकों से मिला। उन विधायकों ने भी कहा कि वे खुद इस सरकार से दुखी है।

उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को सरकार जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार क्या इसलिए जश्न मना रही कि उनसे कोई गारंटी पूरी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि क्या इस बात का जश्न मनाया जा रहा कि सीपीएस को अदालत ने हटाने का आदेश दिया। सिकंदर कुमार ने कहा कि इस सरकार से हर वर्ग परेशान है।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर ऊना सदर विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व विधायक राजेश शर्मा, चैतन्य शर्मा, देवेंद्र भुट्टो, बलबीर चौधरी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे...

बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट की कोशिश, गोलियां भी चलाईं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही...

कुल्लू में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर और 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पंजाब पुलिस...