शिमला में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़…राज्यपाल, CM, न्यायाधीश व प्रेस के बीच खेले जाएंगे मैच

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

युवाओं को नशे से बचाने के मकसद से शिमला में दो दिवसीय सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ हो गया है। हिम खेल और सांस्कृतिक संगठन द्वारा करवाए जा रहे टूर्नामेंट का राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया और युवाओं को नशे से बचने व खेलों में भाग लेने का संदेश दिया।

पहला मैच राज्यपाल-11 और प्रेस-11 के बीच खेला जा रहा है जबकि दोपहर बाद मुख्यमंत्री-11 और मुख्य न्यायाधीश-11 के बीच खेला जाएगा।

राज्यपाल के बोल 

टूर्नामेंट के शुभारंभ के मौके पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशा बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट से युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से ही नशे का खात्मा संभव है।

मुख्यमंत्री के बोल 

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के मकसद से क्रिकेट टूर्नामेंट किया जा रहा है, जिसमें 50 उम्र पार कर चुके नेता, अधिकारी, न्यायाधीश और प्रेस के लोग हिस्सा ले रहे हैं।

युवाओं को नशे की लत से बचाने और खेलों की तरफ अपनी रूचि बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है। सरकार भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है और हाल ही में सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...