खाई में गिरी बारात से वापस लौट रही स्कॉर्पियो, एक की मौत…2 घायल

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

उपमंडल शिलाई के अंतर्गत कफोटा के समीप शुक्रवार रात NH-707 पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में 29 साल के युवक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग जख्मी हुए हैं। जिनमें से एक को पीजीआई रैफर किया गया है, जबकि दूसरा नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार रात को पेश आया है। रात करीब 11 बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि एक स्कॉर्पियो कार जिसमें तीन लोग सवार थे, खाई में गिर गई है। हादसे में घायल सभी व्यक्तियों को तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित किया।

मृतक की पहचान मोहन नेगी (29) निवासी शिलाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह लोग माशू चियोग में एक बारात से वापस लौट रहे थे।

थाना प्रभारी प्रीतम सिंह के बोल 

थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...