डिजिटल अरेस्ट कर सेना के रिटायर्ड अफसर से ठगे 61 लाख, शातिरों ने मनी लांड्रिंग का दिखाया डर

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के निर्वाचन क्षेत्र हरोली में सेना के रिटायर्ड अफसर से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर शातिरों ने रिटायर्ड सूबेदार मेजर से 61 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर डाली। यही नहीं, उन्हें डिजिटल अरेस्ट भी रखा।

बता दे कि सेना से रिटायरमेंट के बाद सूबेदार मेजर हिमाचल शिक्षा विभाग में नौकरी कर चुके हैं। वे शिक्षा विभाग से भी हैडमास्टर के रूप में सेवानिवृत हुए हैं। जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी गई शिकायत में नगनोली निवासी रिटायर्ड व्यक्ति ने बताया कि उन्हें 22 नवंबर को अनजान नंबर से संदेश आया। ये संदेश मुंबई से कथित इंस्पेक्टर हेमराज कोली ने किया था।

वीडियो कॉल कर वहीं से मेरा आधार नंबर बताया गया और कहा कि मुंबई के तिलक नगर में मेरे खिलाफ कुछ लोगों ने रिपोर्ट करवाई है। फिर एक और फोन आया, जिसमें कहा गया कि मनी लांड्रिंग में पकड़े गए एक आदमी के घर से मेरा एटीएम कार्ड मिला है।

ठगी का शिकार हुए ऊना के व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि साइबर चोरों ने कहा कि ये कार्ड उनके नाम की सिम के आधार पर जारी हुआ है। साइबर ठगों ने बताया कि एटीएम कार्ड से जुड़े बैंक खाते में से दो करोड़ रुपए की ट्रांजेक्शन हुई है।

फिर कहा कि कहीं तुम्हारे पास मौजूद पैसा मनी लांड्रिंग का तो नहीं, इसके लिए अपनी सारी रकम जमा करवाओ। मनी लांड्रिंग से डरे सेना के रिटायर्ड अफसर ने अपनी पत्नी व अपने खाते से करीब 61 लाख रुपए की रकम शातिरों के बताए खाते में डाल दी। ठगी का अहसास होने के बाद हरोली पुलिस में रिपोर्ट की गई।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि ठगी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ठगों को लोकेट कर सेना के सेवानिवृत अफसर से ठगी गई रकम वापिस लाने का प्रयास कर रही है। वहीं, पुलिस ने सभी से ऐसे फर्जी कॉल न सुनने और सतर्क रहने की अपील भी की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...