मनेई में उद्यान विभाग ने लगाया एकदिवसीय शिविर

--Advertisement--

शाहपुर – अमित शर्मा

शाहपुर उपमण्डल के तहत पड़ती पंचायत मनेई में उद्यान एवं बागवानी विभाग की ओर से बागवानों के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। खेती के साथ फलदार पौधों की पैदावार बढ़ाने और पौधों को बीमारियों से बचाने के लिए प्राकृतिक तरीके से उपचार करने की विधि बताई गई। साथ ही बागवानी को अपनाकर आजीविका के बारे में तथा उद्यान व बागवानी को लेकर विभाग की स्कीमों के बारे में अवगत करवाया गया।इस शिविर में 25 करीब लोगों ने भाग लिया।

वहीं विभाग द्वारा स्ट्रॉबेरी के पौधे भी वितरित किए गए।उद्यान विकास अधिकारी सुमित शर्मा ने बताया कि शिविर के माध्यम से लोगों को बागवानी के बारे में अगवत करवाया जा रहा है साथ ही विभाग द्वारा बागवानी की स्कीमों के बारे में जानकारी प्रदान की गई है कि किस तरह से बागवानी से आजीविका के साधन विकसित किए जा सकते है। उंन्होने बागवानों को जीवामृत, घनजीवामृत, फसल सुरक्षा प्राकृतिक कीटरोधक नीमास्त्र और बीज मृत बनाने की विधियों के बारे में जानकारी दी।

उंन्होने बताया कि प्राकृतिक खेती से किसान खुशहाल हो सकते हैं।उंन्होने बताया कि बागवान सर्दियों में उगाए जाने वाले सेब,आडू, पलम, नाशपाती,जपानी इत्यादि पौधों की डिमांड जल्द से जल्द उद्यान विकास कार्यालय में दे सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...