शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पहुंचे ट्रक, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

किसने दी रिज पर आने की अनुमति, जांच कर रही पुलिस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस और प्रशासन पर सवाल।

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर शुक्रवार शाम को 2 ट्रक पहुंच गए। यह दोनों ट्रक आने वाले दिनों में रिज पर होने वाले सरस मेले का सामान लेकर आए थे। इन्हें रिज पर आने की अनुमति किसने दी इसका पुलिस को भी पता नहीं था।

इन ट्रकों के रिज पर आने के बाद पुलिस जांच कर रही थी कि इन्हें रिज पर आने की अनुमति किसने दी। दोनों ट्रक सामान छोड़ने के बाद चर्च का चक्कर लगाकर वापस लौट गए और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर पुलिस ओर प्रशासन पर जमकर सवाल उठ रहे है।

एएसपी शिमला नवदीप सिंह के बोल

एएसपी शिमला नवदीप सिंह ने बताया कि यह दोनों ट्रक सरस मेले की तैयारियों का सामान लेकर आए थे, इन्हें अनुमति किसने प्रदान की इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान वाहनों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र है।

एंबुलेंस, अग्निशमन, पानी के टैंकर के अलावा राज्यपाल के काफिले को ही यहां पर आने की जरूरत है। ऐसे में दो बड़े ट्रकों का रिज मैदान पर पहुंचना पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाता है।

रिज मैदान के नीचे बने पानी के टैंक के ऊपर भारी वाहनों के चलने पर भी रोक है यह दोनों वाहन उस क्षेत्र में भी चक्कर लगाते दिख रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...