घर में घुसकर 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

घर में घुसकर 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार।

शिमला – नितिश पठानियां 

राजधानी में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। आरोपी 22 साल का है।

नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।

मामला शिमला जिला के झाकड़ी थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में सामने आया है।‌शिकायत के अनुसार 28 नवंबर को आरोपी नाबालिग युवती के घर में घुस गया और युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

युवती ने युवक को घर से बाहर खदेड़ने की कोशिश की और शोर मचाया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने पुलिस स्टेशन झाकड़ी में आरोपी की शिकायत की।

पुलिस ने तुरंत आरोपी के घर में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी 22 वर्षीय गोलू के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि अभियुक्त को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध बीएनएस की धारा 332(सी) और 74,75 व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देर रात गोशाला में भड़की आग, दो गायों की दर्दनाक मौत; सलानी में मचा हड़कंप

नाहन के सलानी में देर रात गोशाला में अचानक...