नशा तस्करी के चक्कर में पति पहले ही न्यायिक हिरासत में, अब पत्नी भी चिट्टे के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। नूरपुर पुलिस की टीम ने भदरोया के एक रिहायशी मकान में दबिश देकर एक महिला तस्कर को 51 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान अल्का पत्नी राज कुमार निवासी भदरोया के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चिट्टे के कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि आरोपी महिला का पति राज कुमार भी नशीले पदार्थों की तस्करी का एक कुख्यात अपराधी है जो इस समय न्यायिक हिरासत में है। आरोपी महिला के पति राज कुमार पर कई अभियोग पंजीकृत हैं।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल 

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि भदरोया में अल्का से 51ग्राम चिट्टा बरामद किया है जिस पर केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिया के पति राज कुमार पर भी कई केस दर्ज हैं तथा अभी न्यायिक हिरासत में है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...