विश्व एड्स दिवस पर रैली के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

--Advertisement--

विश्व एड्स दिवस पर रैली के माध्यम से लोगों को किया जागरूक।

कोटला – ब्यूरो रिपोर्ट 

विश्व एड्स दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाली में प्रधानाचार्य डॉ राहुल देव के नेतृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।‌जिसमें स्कूल के अध्यापक,छात्र व द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत से आए हुए प्रशिक्षु छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

रैली के माध्यम से भाली के ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों को नारों के माध्यम से जागरूक किया गया। साथ ही स्कूल में सभी बच्चों को भी जागरूक किया गया।

वहीं प्रधानाचार्य डॉ राहुल देव ने स्कूली बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि एड्स से पीड़ित लोगों के प्रति समाज में अपमान, प्रताड़ना, भेदभाव को समाप्त कर सौहाद्रता की भावना पैदा करना है।

उन्होंने कहा कि एड्स का प्रतीक चिन्ह रेड रिबन हमें एचआइवी संक्रमित व्यक्ति के साथ सामान्य व्यक्ति की तरह व्यवहार करने के लिए प्रेरित करता है।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके स्कूली शिक्षक करनैल सिंह, राम कुमार, बलवीर सिंह, विजय राणा, सीमा देवी, परमिला देवी, मोनिका शर्मा, किरण सहित स्कूल के छात्र एवं द्रोणाचार्य महाविद्यालय के प्रशिक्षु छात्र मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...