ज्वाली के कुठेड़ा गांव के विनीत भारतीय सेना में बने कैप्टन

--Advertisement--

ज्वाली के कुठेड़ा गांव के विनीत भारतीय सेना में बने कैप्टन।

ज्वाली – हिमखबर डेस्क 

कांगड़ा जिले के ज्वाली के कुठेड़ा गांव के विनीत जरियाल भारतीय सेना में कैप्टन बने हैं। विनीत सेना की आम्र्ड मेडिकल कोर में बतौर कैप्टन नियुक्त हुए हैं। इससे उनके गांव में खुशी का माहौल है।

लखनऊ में सेना के अधिकारियों के साथ विनीत की माता सुनीता जरियाल और पिता रघुनंदन जरियाल भी समारोह में उपस्थित रहे। माता-पिता को बेटे की उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने बेटे के कंधे पर स्टार लगाए।

बता दें कि विनीत ने प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल पठानकोट से की है। इसके बाद वर्ष 2022 में मेडिकल कालेज टांडा से एमबीबीएस की। विनीत स्कूल के दिनों से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। लखनऊ के आफिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय में UPSC-HPSC की मुफ्त कोचिंग, युवाओं को मिलेगा मौका

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में UPSC और HPSC परीक्षाओं की...