शादियों के सीजन में हनीमून पैकेज से हिमाचल प्रदेश में रफ्तार पकड़ेगा पर्यटन कारोबार

--Advertisement--

पर्यटन कारोबारियों के पास हनीमून पैकेज को लेकर इंक्वायरी आनी शुरू हो गई है, बाहरी राज्यों के ट्रैवल एजेंट भी हिमाचल के होटल संचालकों से संपर्क साध रहे हैं।

शिमला – नितिश पठानियां

शादियों के सीजन में हनीमून पैकेज से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। निजी होटल संचालकों और ट्रैवल एजेंटों ने हनीमून पैकेज जारी करने शुरू कर दिए हैं। करीब चार माह बाद देवउठनी एकादशी से शादियों के मुहूर्त शुरू हुए हैं।

देशभर में इस दौरान हजारों शादियां होंगी। हिमाचल के पर्यटन कारोबारियों के पास हनीमून पैकेज को लेकर इंक्वायरी आनी शुरू हो गई है। बाहरी राज्यों के ट्रैवल एजेंट भी हिमाचल के होटल संचालकों से संपर्क साध रहे हैं। शिमला और मनाली नवविवाहित जोड़ों के पसंदीदा पर्यटन स्थल हैं। दोनों ही शहर देश के टॉप टेन हनीमून डेस्टिनेशन में शामिल हैं।

हर साल बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े हनीमून के लिए शिमला और मनाली आते हैं। इस बार क्योंकि चार महीने बाद एक साथ अधिक संख्या में शादियां हो रही है तो हिमाचल आने वाले नवविवाहित जोड़ों की संख्या में भी भारी इजाफा होने की संभावना है। हिमाचल के रोहतांग और चंबा के सचे पास पर ताजा बर्फबारी के बाद हिमाचल के लिए आकर्षण और अधिक बढ़ गया है।

2 रात की बुकिंग पर तीसरी रात मुफ्त, फ्री कैंडल लाइट डिनर

होटल संचालक 2 रात के लिए कमरों की बुकिंग पर तीसरी रात मुफ्त देने के अलावा हनीमून कपल के लिए रूम डेकोरेशन और मुफ्त कैंडल लाइट डिनर के पैकेज की पेशकश रहे हैं। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद का कहना है कि हनीमून पैकेज को लेकर इंक्वायरी आनी शुरू हो गई है।

फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर के बोल

फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े हनीमून पर हिमाचल आएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...