सुक्खू सरकार की बड़ी पहल, लोगों की परेशानी सुनने घर-घर जाएंगे हिमाचल सरकार के मंत्री

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार एक नई पहल करने जा रही है। बता दें कि इस मुहिम के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री राज्य के दूरदराज इलाकों में लोगों के घर घर जाकर उनकी परेशानियों को सुनेंगे और उनका निपटारा करेंगे।

यह पहल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 26 अक्टूबर को जिला शिमला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वार से सरकार की इस पहल की शुरुआत करने जा रहे हैं। यहां वे लोगों के साथ संवाद करेंगे।

बता दें कि जिला शिमला का डोडरा क्वार सबसे पिछड़े इलाकों में शामिल है। अब यहां के इलाके के लोगों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस दौर से बड़ी उम्मीदें हैं।

हिमाचल प्रदेश में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री खुद लोगों के साथ जन समस्याएं सुनते हुए समय बिताएंगे। इस मुहिम से आत्मनिर्भरता की ओर सरकार के इस अभियान में अब गांव का रुख किया जाएगा। इसके तहत सरकार दूरदराज और पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों का रुख करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...