ऑपरेटर वर्कर्स के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 14 को

--Advertisement--

ऑपरेटर वर्कर्स के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी कालाअंब की कंपनी, 14 को नादौन में होंगे आईटीआई डिप्लोमाधारकों के साक्षात्कार 

हमीरपुर 10 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क

औद्योगिक क्षेत्र काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी ब्ल्यू स्टार लिमिटेड 14 अक्तूबर को उपरोजगार कार्यालय नादौन में ऑपरेटर वर्कर्स के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए इलेक्ट्रिशियन, फीटर, आरएसी, वैल्डर, मशीनिस्ट, प्लंबर, टर्नर, पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये सीटीसी मासिक वेतन एवं अप्रेंटिसशिप दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या मोबाइल नंबर 96500-74838 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार वेब पोर्टल eemis.hp.nic.in  पर अपनी लॉग इन आईडी बनाकर ऑपरेटर वर्कर्स के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...