ज्वाली में दर्दनाक हादसा, चालक सहित ट्रैक्टर के नीचे आए तीन लोग, सभी की मौत

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पनालथ में दर्दनाक हादसा पेश आया है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरसर सोसायटीज से चादर मार्ग पर एक ट्रेक्टर बजरी लेकर जा रहा था। जिस पर चालक सहित दो अन्य लोग बैठे हुए थे।

जब ट्रेक्टर चादर पहुंचा तो अचानक ट्रेक्टर खड़ा हो गया, जिस कारण चालक सहित अन्य दोनों लोग नीचे आ गए। इस घटना को देख कर काफी लोग मौक़े पर एकत्रित हो गए। इस बाबत पुलिस को सूचित किया गया। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने ट्रेक्टर को खींच कर नीचे किया और तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह के बोल 

इस बारे में जब डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि हरसर में ट्रैक्टर पलटने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में मारे गए युवकों की पहचान चालक रोमित सिंह (31) निवासी पनालथ, संगम कुमार (22) निवासी पोलियां (फतेहपुर) व सूरज कुमार (27) निवासी जैंद इंदौरा के रूप में हुई है। वहीं शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है व पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...