नहीं रहे दिग्गज कारोबारी रतन टाटा, 86 साल की उम्र में निधन, देश में शोक की लहर

--Advertisement--

नहीं रहे दिग्गज कारोबारी रतन टाटा, 86 साल की उम्र में निधन, देश में शोक की लहर

मुंबई – व्यूरो रिपोर्ट 

प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा का आज देर रात मुंबई में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था।

टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने यहां जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा, “हम श्री टाटा को बहुत ही दुख के साथ विदाई दे रहे हैं, जो वास्तव में एक असाधारण नेता थे, जिनके अतुल्य योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ताने-बाने को भी आकार दिया है।”

उन्होंने कहा कि टाटा समूह के लिए श्री टाटा एक अध्यक्ष से कहीं बढ़कर थे। उन्होंने कहा, “ मेरे लिए वे एक गुरु, मार्गदर्शक और मित्र थे। उन्होंने उदाहरण देकर प्रेरणा दी।

उत्कृष्टता, अखंडता और नवाचार के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने अपने नैतिक मानदंडों के प्रति हमेशा सच्चे रहते हुए अपने वैश्विक पदचिह्न का विस्तार किया।”

चंद्रशेखरन ने कहा कि परोपकार और समाज के विकास के प्रति टाटा के समर्पण ने लाखों लोगों के जीवन को छुआ है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवा तक, उनकी पहल ने एक गहरी छाप छोड़ी है जिसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। इस सभी कार्य को पुष्ट करने वाला टाटा का हर व्यक्तिगत बातचीत में वास्तविक विनम्रता थी।

उन्होंने कहा, “पूरे टाटा परिवार की ओर से मैं उनके प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। उनकी विरासत हमें प्रेरित करती रहेगी, क्योंकि हम उनके सिद्धांतों को बनाए रखने का प्रयास करते रहेंगे।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...