आरोपी मोनू यादव ने कबूला गुनाह, गला घोंटकर दिया हत्या को अंजाम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भोरंज थाना के जाहू कलां में उत्तर प्रदेश के योगेश कुमार (37) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार व पुलिस रिमांड में चल रहे आरोपी मोनू यादव (उत्तर प्रदेश) को भोरंज पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाकर हत्या के आरोप के सबूतों को पुख्ता किया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और कई गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं।

26 सितंबर की रात को योगेश कुमार की हत्या शराब के नशे में की गई थी। आरोपी मोनू यादव, जो स्थानीय क्रेशर में काफी समय से कुक का काम करता था। ये भी पता चला है कि योगेश कुमार व मोनू यादव स्थानीय क्रेशर के पास कई दिनों से जुआ भी खेलते थे और शराब भी पीते थे। यह सिलसिला महीनों से जारी था।

आशंका है कि जुआ खेलने वाले दो नहीं बल्कि और भी लोग हो सकते हैं। हत्या के बाद, मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने मोनू यादव का नाम लेते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान और कपड़ों के फटने से यह संकेत मिला कि इस वारदात में मोनू यादव के अलावा और लोग भी शामिल हो सकते हैं। बहरहाल पुलिस का दावा है कि आरोपी मोनू यादव ने हत्या के आरोप को स्वीकार किया है। आरोपी ने गला घोंटकर हत्या करने की बात कही है।

उधर, हत्या के मामले की गहनता से जांच कर रहे थाना प्रभारी निर्मल सिंह का कहना है कि हत्या आरोपी मोनू यादव को वारदात स्थल पर ले जाकर जानकारी हासिल की है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। इस घटना के करीब 4 लोग गवाह भी बने हैं। इनमें कुछ स्थानीय व कुछ बाहरी लोग भी हैं। उनका कहना है कि हत्या शराब के नशे में केवल मोनू यादव ने ही की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...