20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेट संक्रमण व हृदयाघात की आशंका

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सोलन के बाईपास कथेड़ निवासी 20 वर्षीय दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से पुलिस चौकी शहर सोलन को सूचना मिली कि दीपक नामक युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर सोलन की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

जांच के दौरान मृतक के पिता अजय ठाकुर और अन्य परिजनों ने बताया कि 6 अक्टूबर को दीपक अपने कमरे में लेटा हुआ था और उसने पेट दर्द की शिकायत की थी। कुछ ही समय बाद दीपक बेसुध हो गया, जिसके बाद परिवार ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के पिता और परिजनों के बयान दर्ज किए, जिन्होंने दीपक की मौत पर किसी भी प्रकार के शक-शुबहा से इनकार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दीपक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस द्वारा मृतक के कमरे की भी तलाशी ली गई, लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

चिकित्सकों की मौखिक राय के अनुसार, दीपक की मौत पेट में संक्रमण और हृदयाघात के कारण हुई हो सकती है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...