व्यापार मंडल नेरचौक ने सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान

--Advertisement--

नेरचौक/मंडी – अजय सूर्या 

हर वर्ष की भांति इस बार भी स्वच्छता पखवाड़ा के उपलक्ष में व्यापार मंडल नेरचौक द्वारा आज सफाई कर्मचारियों का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों को फूल मालाएँ पहना कर स्वागत किया गया और उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के सदस्यों ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर चाय का आनंद लिया और उन्हें शॉल, उपहार, खाने-पीने की सामग्री वितरित की।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, हम सब तो मिलकर शहर को गंदा करने का कार्य करते हैं और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।

इसके बाद सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर भोजन किया और इस पल को सामूहिक उत्सव की तरह मनाया। इस कार्यक्रम के माध्यम से व्यापार मंडल ने एक सकारात्मक संदेश दिया है कि सफाई कर्मचारी समाज के आधार हैं, और उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना आवश्यक है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर नेर चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर उपाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर महासचिव तेजपाल शर्मा सचिव रणजीत सिंह परमार प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य अभिलाष गुप्ता, रोशन लाल सैनी, प्यारे लाल परमार, चेत सिंह ठाकुर, सागर कौंडल, अजय सेन, लहर सिंह ठाकुर सीमा शर्मा, दया देवी, कबीर व अन्य गण मान्य व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPTU स्पोर्ट्स मीट का रोमांच

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित HPTU इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स...

नौकरी का मौका! सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR पदों के लिए 27 अक्टूबर से साक्षात्कार

सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और HR पदों पर नौकरी...

हिमाचल: ऋषिकेश स्कूल में 7 दिवसीय NSS शिविर संपन्न, साहिल और आकांक्षा बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऋषिकेश में सात दिवसीय एनएसएस...

चंबा में आत्मनिर्भर भारत-डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो 2026 का आगाज, चौगान में सजा भव्य आयोजन

हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित ऐतिहासिक चौगान मैदान में...