स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के उपलक्ष पर जागरूकता रैली एवं सफाई अभियान

--Advertisement--

रिवालसर/ मंडी – अजय सूर्या

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर के एनसीसी कैडेट के द्वारा पाठशाला परिसर एवं रिवालसर झील परिसर में स्वच्छ भारत अभियान दिवस एवं गांधी जयंती के उपलक्ष पर एनसीसी कैडेट ने सफाई अभियान चलाया तथा जागरूकता रैली निकाली।

इस अवसर पर पाठशाला के एनसीसी अफसर नरेंद्र कुमार ने बताया कि आज पाठशाला में भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी कैडेट सहित 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

खण्ड स्त्रोत समन्वयक ओम प्रकाश ने बच्चों एवं एनसीसी कैडेट को अपने संबोधन में स्वच्छता अभियान के लक्ष्य एवं उद्देश्यों के बारे में बताया तथा गांधी जयंती के उपलक्ष पर ही इसे मनाए जाने के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की।

ततपश्चात नरेंद्र कुमार एवं खण्ड स्रोत समन्वयक शिक्षा खण्ड रिवालसर ओम प्रकाश जी के नेतृत्व में जागरुकता रैली का आयोजन किया गया जो कि पाठशाला से शुरू हुई तथा बस स्टैंड, तहसील परिसर, तथा झील परिक्रमा सड़क से होती हुई पाठशाला परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान एनसीसी कैडेट द्वारा झील परिसर में सफाई की तथा एकत्रित कूड़े कचरे को उचित ढंग से निपटाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPTU स्पोर्ट्स मीट का रोमांच

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित HPTU इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स...

नौकरी का मौका! सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR पदों के लिए 27 अक्टूबर से साक्षात्कार

सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और HR पदों पर नौकरी...

हिमाचल: ऋषिकेश स्कूल में 7 दिवसीय NSS शिविर संपन्न, साहिल और आकांक्षा बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऋषिकेश में सात दिवसीय एनएसएस...

चंबा में आत्मनिर्भर भारत-डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो 2026 का आगाज, चौगान में सजा भव्य आयोजन

हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित ऐतिहासिक चौगान मैदान में...