र्धम एवं संस्कृति जागरण यात्रा में आपस में धक्का मुक्की, पुलिस ने संभाला मामला

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू में देवभूमि जागरण मंच ने अखाड़ा बाजार की जामा मस्जिद को अवैध बताकर र्धम एवं संस्कृति जागरण यात्रा निकाली। यह यात्रा रामशिला स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई। सबसे पहले लोग अलग-अलग घाटियों से यहां हनुमान मंदिर के पास पहुंचे और उसके बाद यहां ढोल नगाड़ों की थाप पर कुल्लूवी गीतों पर सांस्कृतिक दलों ने नृत्य किया।

यात्रा में शामिल हुए लोगों ने हनुमान चालीसा पढ़कर यात्रा को शुरू किया। अलग-अलग घाटियों से लोग सबसे पहले रामशिला स्थित हनुमान मंदिर के पास एकत्रित हुए जहां काफी देर तक नारे लगाते हुए दिखाई दिए उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ कर इस यात्रा का आगाज किया गया।

आगेे बढ़ते बढ़ते अखाड़ा बाजार की रामगली के पास सभी रूक गए जहां पुलिस ने रामगली जिससे मस्जिद को रास्ता जाता है उसे पूरी तरह से बंद कर रखा था। जहां बैरीकेड के साथ साथ पुलिस की तीन लेयर की सुरक्षा बांध रखी थी।

यहां लोगों समुदाय विशेष के खिलाफ नारेबाजी शुरू की और कई युवा उग्र हुए जिसके चलते कुछ लोगों ने उनसे शांति बनाए रखने का आहवान किया लेकिन इस बीच कुछ समय के लिए आपस में भी धक्कामुक्की हुई और पुलिस ने मामला संभाल लिया।

उसके बाद काफी देर तक यहां धरने पर बैठ गए और करीब 20 से 25 मिनट के बाद यहां से यह यात्रा आगे बढ़ी। जो ब्यासा मोड़, सरबरी बाजार, लोअर ढालपुर, ढालपुर होते हुए डीसी कार्यालय तक पहुंची। यहां यात्रा का नेतृत्व कर रहे कई नेताओं ने संबोधित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...