पालमपुर के ककेना गांव का बेटा सेना में बना लैफ्टिनैंट, मेहनत और लगन से हासिल की सफलता

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू 

कांगड़ा जिला के उपमंडल पालमपुर के तहत आने वाले गांव ककेना के नितिन चौधरी भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट बने हैं। नितिन 7 सितम्बर शनिवार को ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई से पासआऊट हुए।

नितिन चौधरी ने बीटैक (आईटी) की डिग्री हमीरपुर से पास करने के बाद उनका चयन भारतीय सेना में अधिकारी प्रशिक्षण के लिए हुआ। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई से प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए 11 माह का प्रशिक्षण पूरा किया।

7 सितम्बर को पासआऊट समारोह पर नितिन चौधरी के पिता विजय चौधरी, माता रेनू भी शामिल हुए। नितिन की इस कामयाबी से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

नितिन ने बताया कि उनका बचपन से ही सेना के प्रति गहरा लगाव रहा और सेना में ऑफिसर बनने का सपना था। नितिन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व परिजनों को देते हुए कहा कि इंसान कड़ी मेहनत के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...