मामूली कहासुनी पर चाचा ने खो दिया आपा, भतीजे पर तेजधार हथियार से किया वार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

चम्बा शहर के साथ हरदासपुरा वार्ड में दुकानों में सामान सजाने को लेकर 2 गुटों में लड़ाई-झगड़ा हो गया। इस दौरान तेजधार हथियार से हमले के बाद एक व्यक्ति घायल हो गया।

घायल को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज चम्बा लाया गया। यहां से गंभीर हालत के चलते उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया।

वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर आकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए तथा क्राॅस एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर बाद मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दुकानदारों ने बाहर धार्मिक झंडों की बिक्री को लेकर चाचा व भतीजे में मामूली बहस हो गई।

इसके बाद बहस मारपीट में बदल गई। इस दौरान झगड़े में परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हो गए तथा दोनों पक्षों में मारपीट हुई। झगड़े के दौरान चाचा ने भतीजे के गले पर तेजधार वस्तु से वार कर दिया।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को अलग किया और घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज चम्बा पहुंचाया।

पुलिस को दिए बयान में घायल व उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि चाचा ने कैंची से गले पर वार किया है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी मारपीट के कारण गहरी चोटें आने की बात कही है।

डॉ. विपन ठाकुर‌ के बोल 

मेडिकल काॅलेज चम्बा के एमएस डॉ. विपन ठाकुर ने बताया कि एक घायल का उपचार करके घर भेज दिया गया है तथा एक घायल को गले में अधिक चोट आने के कारण टांडा रैफर कर दिया गया है। इस बारे में पुलिस ने मौके पर आकर घायलों के बयान भी दर्ज किए हैं।

एसएचओ चम्बा संजीव के बोल 

एसएचओ चम्बा संजीव ने बताया कि मारपीट की शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों के बयान लेने के बाद क्राॅस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...