शर्मनाक! देवता के जागरण में गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी फरार

--Advertisement--

शर्मनाक! देवता के जागरण में गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी फरार

शिमला – नितिश पठानियां 

उपमंडल रोहड़ू के तहत चिडग़ांव थाना क्षेत्र में देवता के जागरण में गई एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की घटना सामने आई है। आरोपित ने पीड़िता के कपड़े फाड़ने का भी प्रयास किया।

आरोपित ने पीड़िता को इसका खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस वारदात को पीड़िता के गांव में रहने वाले एक शख्स ने अंजाम दिया है।

पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपित के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मामले के अनुसार छह सितंबर को चिडग़ांव के एक गांव में देवता का जागरा (जागरण) चल रहा था। पीड़िता भी जागरा देखने के लिए गांव पहुंची।

पीड़िता द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक दोपहर करीब 2.30 बजे जब वह अपनी सहेली के साथ शौच के लिए जा रही थी तो आरोपित वहां आया और उसका शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला किया तथा उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

शिकायत के अनुसार आरोपित ने दुष्कर्म की मंशा से उसके कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की। जब वह चिल्लाई तो आरोपित वहां से भाग निकला।

पीड़िता ने आगे बताया कि जब वह जागरे में वापिस आई तो आरोपित उसे मंदिर परिसर में दोबारा मिला, और उसने उसे धमकाया कि इस बार वह बच गई लेकिन भविष्य में वह उसे नहीं छोड़ेगा।

आरोपित की हरकत से सहमी पीड़िता ने पुलिस स्टेशन में उसके साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि जब यह वारदात हुई तो आरोपित के साथ एक और शख्स भी था, जिसे वह नहीं जानती है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75, 76, 351 (2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपित वारदात के बाद फरार है। उसे पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया गया है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...