जानवी चौधरी के ‘मना रा लोभी’ गाने ने मचाया धमाल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा विधानसभा के अंतर्गत इच्छी पंचायत से संबंध रखने वाली हिमाचल लोक गायिका जानवी चौधरी का एक और नया गाना मना रा लोभी रिलीज हो गया है। जानवी ने अपने यूट्यूब चैनल सिंगर जानवी चौधरी ऑफिशियल पर रिलीज किया है।

गाने को सीपी स्टूडियो शाहपुर के निदेशक शुभम शर्मा ने म्यूजिक दिया है और इस गदियाली गाने को जाने माने लेखक संदीप कपूर ने लिखा है। इसके साथ ही इस गाने का फिल्मांकन नवीन जमवाल और उनकी टीम ने किया है। गाने की शूटिंग धर्मशाला के गोपालपुर, चामुंडा और कांगड़ा की हसीन वादियों में की गई है।

नवीन जमवाल और आस्था ने मुख्य कलाकार के रूप में अपना अभिनय बखूवी निभाया है। ग्रुपडांस मेंं अमित भरमोरी, सचिन डोगरा, मनीष ,प्रिया कपूर, प्रिया लोटिया, कनिका आदि के रूप में भूमिका निभाई है। जानवी चौधरी अब तक दर्जन के करीब गाने अपने दर्शकों को दे चुकी है। उनके सभी गानों को दर्शकों की ओर से भरपूर प्यार मिलता रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...