शाहपुर – नितिश पठानियां
शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानियां को हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अंबाला संसदीय सीट के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए कांग्रेस आलाकमान द्वारा एआईसीसी पर्यवेक्षक के रूप नियुक्त करने पर शाहपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों एवं ब्लॉक् काँग्रेस कमेटी के अग्रणी संगठनो के पदाधिकारियों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर काँग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व विशेष तौर पर सोनिया गांधी,कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी बाड्रा, महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का आभार व्यक्त किया।
आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विधायक केवल सिंह पठानियां के पास छात्र राजनीति से लेकर अब तक संगठन का लंबा अनुभव रहा है, विधायक केवल सिंह पठानियां कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए विभिन्न पदों पर अपनी बहुमूल्य सेवाएं दे चुके हैं तथा उनके संगठन कौशल को देखते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक के रूप में हरियाणा के विधानसभा चुनावों में पार्टी को विजय बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसका लाभ कांग्रेस उम्मीदवारों को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि विधायक केवल सिंह पठानिया को यह जिम्मेदारी मिलने से शाहपुर के कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता का माहौल है।

