शाहपुर में कल से शुरू होगी श्री कृष्णा अमृत कथा – स्वामी हरीशानंद

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा शाहपुर, कांगड़ा में 27 अगस्त से लेकर 31 अगस्त शाम 6:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 तक श्री कृष्णा जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष में पांच दिवसीय भव्य श्री कृष्णा कथा होने जा रही हैं।

इसी अवसर पर आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी हरीशानंद ने बताया यह कथा 27 अगस्त से 31 अगस्त तक अभिनंदन मैरिज पैलेस शाहपुर, कांगड़ा, में शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आयोजित की जा रही है।

इस कथा में भगवान श्री कृष्णा की लीलाओं में निहित आध्यात्मिक रहस्यों को उद्घाटित करने लिए सर्व आशुतोष महाराज की साध्वी शिष्या गरिमा भारती विशेष रूप से पधार रही हैं।

वह अपने ओजस्वी वाणी के द्वारा जनमानस को प्रभु की भक्ति का ज्ञान बाटेंगी, उनके द्वारा श्री कृष्णा जन्मोत्सव, बाल लीलाएं और भगवान श्री कृष्णा जी के द्वारा श्रीमद्भागवत गीता में छिपे आध्यात्मिक रहस्यों को बताया जाएगा।

स्वामी हरीशानंद ने बताया संस्थान की ओर से समय-समय पर ऐसे बहुत सारे आध्यात्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। जिससे सभी को ईश्वर की वास्तविक भक्ति व सनातन ज्ञान के बारे में बताया जा सके।

स्वामी ने बताया कि इस कथा के दौरान प्रतिदिन सभी के लिए शाम 9:00 भंडारे की व्यवस्था रहेगी। अतः सभी क्षेत्र निवासी प्रभु महिमा को श्रवण करने के लिए सपरिवार इस कथा में सम्मिलित हो और प्रभु के आशीर्वाद को प्राप्त करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...